Edited By Kamini,Updated: 14 Jun, 2025 12:29 PM

जिला में महिला के बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस अलर्ट पर हैं। गौरतलब है कि, करीब 5 दिन पहले फतेहगंज मोहल्ले में राधिका नामक महिला की उसके पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
लुधियाना : जिला में महिला के बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस अलर्ट पर हैं। गौरतलब है कि, करीब 5 दिन पहले फतेहगंज मोहल्ले में राधिका नामक महिला की उसके पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी पति सुनील कमरे को लॉक कर फरार हो गया था। मकान मालिक की सूचना पर थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी आदित्य शर्मा ने बताया कि राधिका की हत्या करने के बाद से ही हत्यारा सुनील फरार है। पुलिस की 2 टीमें आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी मिली थी कि आरोपी को बिहार के एक स्टेशन पर देखा गया था जिसके बाद बिहार पुलिस की भी मदद ली जा रही है। आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार हत्यारा सुनील वारदात को अंजाम देने के बाद पहले बिहार गया परंतु जब उसे पता चला कि पुलिस उसके पीछे पड़ी है तो वह नेपाल की ओर चला गया है। फिलहाल पुलिस ने नेपाल बार्डर पर भी आरोपी के बारे में जानकारी दे रखी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी सुनील को काबू कर लिया जाएगा।
बता दें कि, पत्नी राधिका (20) के हाथ पांव बांधने के बाद उसकी गला घोंट कर हत्या करने के मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस कई एंगल पर काम कर रही है। हत्यारा पति सुनील (21) फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी, जिसे पुलिस द्वारा बिहार में देखा गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here