पुलिस को मिली सफलता, हथियारों के जखीरे के साथ युवक गिरफ्तार

Edited By Radhika Salwan,Updated: 08 Aug, 2024 07:22 PM

police got success youth arrested with a cache of weapons

सी.आई.ए स्टाफ बटाला ने एक युवक को अवैध पिस्तौल, 2 मैगजीन और 95 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

बटाला: सी.आई.ए स्टाफ बटाला ने एक युवक को अवैध पिस्तौल, 2 मैगजीन और 95 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सी.आई.ए स्टाफ बटाला के प्रभारी इंस्पेक्टर हरमीक सिंह ने बताया कि सी.आई.ए स्टाफ के एएसआई रछपाल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान टी-प्वाइंट पुलिस लाइन गुरदासपुर रोड बटाला से साहिल कुमार निवासी बटाला को गिरफ्तार कर उसके पास से एक 32 बोर देसी पिस्तौल, 2 मैगजीन और 95 जिंदा राउंड बरामद किए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सिविल लाइन में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस उक्त युवक को अदालत में पेश कर उसका रिमांड हासिल करेगी ताकि उससे और भी खुलासे किये जा सकें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!