जालंधर में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा! 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Aug, 2026 06:12 PM

police crack down on drug smugglers in jalandhar two accused arrested

जालंधर पुलिस ने 2 लोगों को लूटपाट व नशा बेचने के आरोप में दो व्यक्तियों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना बस्ती बाबा खेल की पुलिस द्वारा लूटपाट और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जालंधर (पंकज/कुंदन) : जालंधर पुलिस ने 2 लोगों को लूटपाट व नशा बेचने के आरोप में दो व्यक्तियों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना बस्ती बाबा खेल की पुलिस द्वारा लूटपाट और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कुल 20 मामले दर्ज है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि आज उनकी टीम द्वारा चलाए गए कासो ऑपरेशन के दौरान SI जय इंदर सिंह, मुख्य अधिकारी थाना बस्ती बाबा खेल की टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और लेडिस पर्स और बाइक बरामद की गई। आरोपियों की पहचान मनीष कुमार उर्फ मनी पुत्र बलराम निवासी मोहल्ला बस्ती शेख और राहुल पुत्र राज कुमार निवासी मोचियां मोहल्ला बस्ती शेख जालंधर के रूप में हुई है। एसीपी ने बताया कि वहीं राहुल के कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!