Edited By Urmila,Updated: 03 Jan, 2026 02:31 PM

पतंगों की आड़ में पाबंदीशुदा डोर बेच रहे दुकानदार को थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने काबू कर लिया ।
लुधियाना (गौतम) : पतंगों की आड़ में पाबंदीशुदा डोर बेच रहे दुकानदार को थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने काबू कर लिया । पुलिस ने आरोपी से चाईना डोर के 72 गट्टू बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान न्यू जनता नगर के रहने वाले सूरज कुमार के रूप में की है।
सब इंस्पैक्टर रणबीर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त के दौरान दिल्ली रोड़ ढोलेवाल चौक के पास मौजूद थी तो उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी अपने घर में ही पतंगो की दुकान चला रहा है और उसकी आड़ में ही आरोपी पाबंदीशुदा चाईना डोर बेचने का नाजायज धंधा करता है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रेड कर आरोपी को मिल्ट्री कैंप जीटी रोड़ शेरपुर चौक के निकट स्थित खाली प्लॉट से काबू कर उसके कब्जे से चाईना डोर के 72 गट्टू बरामद किए है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले को लेकर आगे भी कार्रवाई की जा रही है ।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here