पुलिस को मिली सफलता, हथियारों सहित युवक Arrest

Edited By Sunita sarangal,Updated: 01 May, 2026 03:40 PM

police arrest

पुलिस को देखकर उक्त युवक संदिग्ध हालत में पीछे झाड़ियों की ओर जाने लगा।

नूरपुरबेदी(संजीव भंडारी): एस.एस.पी. रूपनगर मनिंदर सिंह, कप्तान पुलिस (इंवेस्टिगेशन) गुरदीप सिंह गोसल तथा डी.एस.पी. श्री आनंदपुर साहिब जशनदीप सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार नशे और आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुरबेदी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 2 पिस्टल, 2 देसी कट्टे और 8 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह हरीपुर पुलिस पार्टी सहित संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के लिए गांव हरीपुर से रूपनगर की ओर गश्त कर रहे थे। जब पुलिस पार्टी गांव टिब्बा टप्परियां के पास पुल के नजदीक पहुंची तो सड़क के बाईं ओर खटाना श्मशानघाट की तरफ जाने वाली सड़क पर एक युवक खड़ा दिखाई दिया, जिसने अपने कंधे पर एक बैग टांगा हुआ था।

पुलिस को देखकर उक्त युवक संदिग्ध हालत में पीछे झाड़ियों की ओर जाने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर लिया और पूछताछ की। पूछताछ दौरान उसने अपना नाम संदीप कुमार उर्फ राधे पुत्र लछमन दास निवासी रोगर बस्ती, वार्ड नंबर 1, जैतो, जिला फरीदकोट बताया। पुलिस द्वारा उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें से एक पिस्टल .30 बोर मैगजीन सहित और 2 जिंदा कारतूस, एक पिस्टल .32 बोर मैगजीन सहित और 2 जिंदा कारतूस, दो देसी कट्टे .315 बोर तथा 4 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुए।

थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि आरोपी संदीप कुमार उर्फ राधे को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी से गहन पूछताछ के दौरान और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!