पुलिस कार्रवाई, 5 पिस्तौलों व कारतूसों सहित एक गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 27 Jun, 2025 06:00 PM

police action

थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने गश्त के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार करके उससे 5 पिस्तौल व 11 कारतूस बरामद किए हैं।

बठिंडा (विजय) : थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने गश्त के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार करके उससे 5 पिस्तौल व 11 कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन्स पुलिस की ओर से पक्का धोबीआणा से कैंट रिंग रोड से भागू रोड की ओर जा रहे थे कि रास्ते में एक युवक को पिस्तोल बैग लेकर आते हुए देखा।
पुलिस को देखकर उक्त युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। 

उक्त आरोपी की शिनाख्त मोनू गुर्जर निवासी बठिंडा के तौर पर हुई। बैग की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके बैग से 4 देसी पिस्तौल 32 बोर व 6 कारतूस तथा एक पिस्तौल 30 बोर व 5 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर उक्त असले संबंधी पूछताछ की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!