Punjab Result: PM मोदी ने अपने भाषण में पंजाब को लेकर कही ये बड़ी बात

Edited By Vatika,Updated: 11 Mar, 2022 11:17 AM

pm modi bjp workers of punjab

विधान सभा के नतीजों के दौरान बेशक पंजाब में भाजपा 117 सीट में 2 सीट जीत सकी है

पटियाला(राजेश पंजौला): विधान सभा के नतीजों के दौरान बेशक पंजाब में भाजपा 117 सीट में 2 सीट जीत सकी है परन्तु उसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के भाजपा वर्करों का मनोबल बढ़ाया है। 

चार राज्यों में भाजपा की शानदार जीत के बाद भाजपा हैड क्वार्टर दिल्ली में वर्करों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पंजाब मतदान का विशेष जिक्र करते हुई कहा कि उलट हालातों के बावजूद में पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा वर्करों ने बड़ी लड़ाई लड़ी और पार्टी का आधार मजबूत किया। आने वाले समय में इसका लाभ मिलेगा। पंजाब में भाजपा का शासन होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा के लिए पंजाब एक महत्वपूर्ण राज्य है। यहां अलगाववादी ताकतों के खिलाफ भाजपा वर्कर लड़ाई लड़ रहे हैं। पंजाब एक बार्डर स्टेट है जोकि देश की सुरक्षा के साथ जुड़ा है। केंद्र सरकार पंजाब के विकास के लिए हर संभव यत्न करेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!