Edited By Kamini,Updated: 11 Nov, 2026 07:48 PM

भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर के पास जिला गुरदासपुर के बॉर्डर एरिया से एक पिस्टल और 2 मैगजीन बरामद होने की खबर मिली हैं।
गुरदासपुर/कलानौर (हरजिंदर सिंह गोराया): भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर के पास जिला गुरदासपुर के बॉर्डर एरिया से एक पिस्टल और 2 मैगजीन बरामद होने की खबर मिली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, ये हथियार कलानौर थाने के तहत गांव चंदू वडाला के खेतों से बरामद हुए हैं।
इस संबंध में BSF की 27वीं बटालियन और कलानौर पुलिस ने जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान खेतों की अच्छी तरह से तलाशी ली गई, जिसमें से एक पिस्टल और 2 मैगजीन बरामद हुईं। इस बरामदगी की पुष्टि DSP कलानौर अमोलक सिंह ने की है।
गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। खेतों में हथियार मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं। फिलहाल, पुलिस बरामद पिस्तौल और मैगजीन के बारे में आगे की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये हथियार वहां किसने और किस मकसद से रखे थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here