केंद्रीय सिख अजायब घर में लगी 18 सिख गदरी योद्धाओं की तस्वीरें

Edited By Vaneet,Updated: 11 Jan, 2020 03:32 PM

pictures of 18 sikh ghadri warriors in central sikh ajayb house

आज श्री दरबार साहिब केंद्रीय सिख अजायब घर में 18 सिख गदरी योद्धाओं की तस्वीरें लगाई गई हैं।...

अमृतसर: आज श्री दरबार साहिब केंद्रीय सिख अजायब घर में 18 सिख गदरी योद्धाओं की तस्वीरें लगाई गई हैं। इस दौरान 18 गदरी शहीदों की तस्वीरों से अरदास उपरांत पर्दा हटाने की रस्म श्री दरबार साहिब के ग्रंथि सिंह साहिब ज्ञानी गुरमिन्दर सिंह और सिंह साहिब ज्ञानी बलविन्दर सिंह, शिरोमणि समिति प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लौंगोवाल और अन्य शख्सियतों की तरफ से की गई है।
PunjabKesari
इस मौके कनाडा के मैंबर पार्लियामेंट सुख धालीवाल समेत शिरोमणि समिति के अंत्रिंग समिति मैंबर और गदरी बाबों के पारिवारिक मैंबर भी उपस्थित थे। कनाडा से एम.पी. सुख धालीवाल ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के इस उपराले का धन्यवाद किया है। भाई गोबिन्द सिंह लौंगोवाल ने कहा कि नौजवान पीढ़ी गदरी बाबों की महान शहादत से जानकार हो सकेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!