पंजाबवासियों के लिए अहम खबर, 29 जुलाई को बंद रहेंगे पैट्रोल पंप

Edited By Vatika,Updated: 25 Jul, 2020 04:43 PM

petrol pump will be closed on july 29

पंजाब के पेट्रोल पंप 29 जुलाई को बंद रखे जाएंगे।

चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब के पेट्रोल पंप 29 जुलाई को बंद रखे जाएंगे। इसका ऐलान पैट्रोल  पंप डीलर एसोसिएशन, पंजाब की तरफ से किया गया है। |
PunjabKesari
दरअसल, मोहाली के एक पैट्रोल  पंप संचालक जी.एस. चावला ने गत दिवस आत्महत्या कर ली थी, जिसके रोष स्वरूप पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने 29 जुलाई को पंजाब के पेट्रोल बंद रखने का ऐलान किया है।
PunjabKesari
पेट्रोल पंप दोआबा एसोसिएशन के प्रधान परमजीत सिंह दोआबा ने इस संबंधित जानकारी देते कहा कि जी.एस. चावला पंजाब में सबसे सम्मानित पेट्रोल पंप डीलर में से थे जिसके चलते पैट्रोल  पंप डीलर एसोसिएशन चावला की खुदकुशी का पैट्रोलियम विभाग और पंजाब सरकार समक्ष सख़्त रोष जताएगी। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को पैट्रोल  पंप सुबह 8 से शाम 5 बजे तक बंद रखे जाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!