बीच बाजार दुकान पर पेट्रोल बम से हमला, फैली सनसनी

Edited By Kalash,Updated: 26 Oct, 2025 01:42 PM

petrol bum attack on shop

मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों द्वारा पेट्रोल बम फेंके जाने की खबर सामने आई है।

बाघा पुराना (कशिश): बाघा पुराना के मरी मुस्तफा गांव में बंसल साइकिल स्टोर नामक दुकान पर गत देर रात मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों द्वारा पेट्रोल बम फेंके जाने की खबर सामने आई है। राहत यह रही कि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं इसे लेकर दुकानदार ने 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मौके पर पहुंचे बाघा पुराना के डी.एस.पी. दलबीर सिंह ने बताया कि उन्हें 112 पर मरी मुस्तफा गांव निवासी डिंपल बंसल की शिकायत मिली थी, जिनकी यहां सेनेटरी और साइकिल की दुकान है। उन्होंने शिकायत की थी कि मोटरसाइकिल सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी दुकान पर पेट्रोल बम फेंका और उनकी दुकान को जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और कहा कि जल्द ही उनकी तलाश कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!