ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौ\त, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 13 Oct, 2024 02:58 PM

person died tragically hit by a train

गत देर रात जालंधर-जम्मू रेलवे मार्ग पर रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज टांडा के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

टांडा उड़मुड़ (पंडित) : गत देर रात जालंधर-जम्मू रेलवे मार्ग पर रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज टांडा के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। रात करीब 1 बजे 12446 क्रांति ट्रेन की चपेट में आने से जिस व्यक्ति की मौत हुई, उसकी फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।

रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी थानेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और शव को पहचान के लिए दसूहा शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में यह व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!