वि.स. उपचुनाव में लोग कैप्टन को 2022 का आईना दिखाएंगे: सन्नी शर्मा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Oct, 2019 10:47 AM

people will show captain a mirror in the by elections

पंजाब की कैप्टन सरकार से हर वर्ग दुखी

जालंधर(कमलेश): मुकेरियां उपचुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय मुकेरियां में भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमृत धनोवा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा, उपाध्यक्ष नरेंद्र परमार, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विनय महाजन, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास, भाजयुमो प्रदेश सचिव मनदीप अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में अहम भूमिका निभाने जा रहा है। युवा मोर्चा के कार्यकत्र्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में हुए जनकल्याण कार्यों को घर-घर जाकर पहुंचाने का काम करेंगे। केन्द्र सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का मूल मंत्र लेकर लोगों को हर सुविधा प्रदान करने का काम किया है और इससे हर जनमानस अपने आपको प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ा महसूस कर रहा है। आज आयुष्मान योजना की बदौलत हर गरीब परिवार को मुफ्त डाक्टरी सहायता मिल रही है। 

शर्मा ने पंजाब सरकार पर सियासी वार करते हुए कहा कि पंजाब में कैप्टन की सरकार लोगों से झूठ बोल कर सत्ता में आई है, युवाओं के साथ विशेषकर बहुत बड़ा अन्याय किया है। कैप्टन की सरकार से हर वर्ग दुखी है और ये विधानसभा के उपचुनाव कैप्टन को 2022 का आईना दिखाने का काम करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!