कर्फ्यू का उल्लंघन कर क्रिकेट खेल रहे थे लोग, पुलिस ने रोका तो किया पथराव

Edited By Vaneet,Updated: 30 Mar, 2020 05:54 PM

people playing cricket in violation of curfew

संगरूर जिले के मलेरकोटला में कर्फ्यू तथा लॉकडाउन का उल्लंघन कर क्रिकेट खेल रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया जिसमें....

संगरूर: संगरूर जिले के मलेरकोटला में कर्फ्यू तथा लॉकडाउन का उल्लंघन कर क्रिकेट खेल रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

मलेरकोटला के एसएचओ देविंदर सिंह जेजी ने आज बताया कि पुलिस पार्टी को जब पता चला कि कुछ लोग कफ्र्यू का उल्लंघन कर आसपास के इलाके में क्रिकेट खेल रहे थे, तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मानने से इंकार कर पुलिस पर पथराव किया जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कर्फ्यू उल्लंघन के मामले सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!