Jalandhar : शहर के इस इलाके में लूट की कोशिश नाकाम, लोगों ने 2 लुटेरों को दबोचा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Nov, 2024 08:24 PM

people caught 2 robbers in jalandhar

शहर में लोगों द्वारा 2 लुटेरों का काबू करने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शहर में पड़ते इलाका धोगड़ी में लोगों ने 2 लुटेरों को उस समय काबू कर लिया गया, जब वे लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

जालंधर : शहर में लोगों द्वारा 2 लुटेरों का काबू करने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शहर में पड़ते इलाका धोगड़ी में लोगों ने 2 लुटेरों को उस समय काबू कर लिया गया, जब वे लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जानकारी अनुसार लुटेरों द्वारा आज शाम 6 बजे फिर से डयूटी कर घर लौट रहे लेबर को निशाना बनाने की कोशिश की गई, लेकिन इस बार उनका दांव उल्टा पड़ गया और लोगों ने उन्हें दबोच लिया। लोगों ने मौके से 2 लुटेरे काबू किए हैं, जबकि एक फरार बताया जा रहा है। 

वहीं इस पूरे मामले में हैरानी की बात यह सामने आई है कि इसमें से एक लुटेरा, जिसे कुछ महीने पहले भी लोगों द्वारा काबू कर पुलिस के पास दे दिया गया था, आखिर वह कैसे बाहर निकल आया और अब एक बार फिर से लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!