Patiala में महिला की बेरहमी से ह/त्या, पहले बेसबॉल से मारपीट फिर चलाई गोलियां

Edited By Kamini,Updated: 20 Aug, 2026 09:34 AM

patiala crime news

शहर में गुंडागर्दी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच एक महिला की हत्या करने की वारदात सामने आई है।

पटियाला:  शहर में गुंडागर्दी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच एक महिला की हत्या करने की वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, पटियाला में एक महिला से मारपीट करने के बाद उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई, जबकि इस दौरान एक गंभीर घायल हो गया। मृतक महिला की पहचान दिलप्रीत कौर निवासी सुंदर बस्ती के रूप में हुई है, वहीं घायल की पहचान लखवीर सिंह के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार गत रात्रि करीब 8:15 पर  पातड़ां के पूराने बस स्टैंड पर  मृतक दिलप्रीत कौर बस से उतरकर ऑटो में सवार होकर घर जा रही थी। इस बीच हमलावरों उस पर हमला कर दिया।  हमलावरों ने पहले महिला की बेसबॉल से पिटाई की और फिर उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस दौरान ऑटो चालक के भी गोली जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल चालक का राजिंद्रा अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

घटना  की सूचना मिलते ही थाना पातड़ां के प्रभारी इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और इस मामले हर एंगल से जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!