इंडियानापोलिस में पन्नू ने जारी किया खालिस्तान का नक्शा, शिमला को बताया राजधानी

Edited By Kalash,Updated: 17 Aug, 2026 01:01 PM

pannun releases khalistan map

अमेरिका के इंडियाना राज्य की राजधानी इंडियानापोलिस स्थित जी. लूगर प्लाजा में करवाई गई पंजाब आजादी रेफरेंडम वोटिंग के दौरान सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के जनरल काउंसिल गुरपतवंत सिंह पन्नू ने शिमला को प्रस्तावित 'डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ खालिस्तान' की...

इंडियानापोलिस (अमेरिका) (सरबजीत सिंह बनूड़): अमेरिका के इंडियाना राज्य की राजधानी इंडियानापोलिस स्थित जी. लूगर प्लाजा में करवाई गई पंजाब आजादी रेफरेंडम वोटिंग के दौरान सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के जनरल काउंसिल गुरपतवंत सिंह पन्नू ने शिमला को प्रस्तावित 'डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ खालिस्तान' की राजधानी का ऐलान किया है।      

इकट्ठ को संबोधित करते हुए पन्नू ने आजाद पंजाब का नक्शा जारी करते हुए शिमला को राजधानी दिखाया गया है। पन्नू ने आरोप लगाया कि भारत की मोदी सरकार पंजाब और सिखों के खिलाफ कथित 'साइलेंट जेनोसाइड' चला रही है। उसने भारत में सिखों को अपने धर्म और परिवारों की रक्षा के लिए तैयार रहने को कहा। पन्नू ने कहा कि SFJ अपने राजनीतिक लक्ष्यों को पाने के लिए शांतिपूर्ण और वोट-आधारित डेमोक्रेटिक प्रोसेस के लिए वचनबद्ध है, लेकिन साथ ही उन्होंने दावा किया कि सिखों को सेल्फ-डिफेंस का कानूनी अधिकार है।

सिख्स फॉर जस्टिस द्वारा केंद्र पर ‘तीन तरह की जंग’ चलाने के आरोप लगाए गए। पन्नू ने दावा किया कि केंद्र सरकार पंजाब को अंदर से कमजोर करने के लिए नशे, कर्ज और आबादी के रूप में बदलावो के जरिए कथित 'थ्री वारफेयर' रणनीति इस्तेमाल कर रही है। पन्नू ने कहा कि पंजाब में नशे के फैलाव के कारण सिख युवाओं की सेहत, मानसिक क्षमता और भविष्य को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

PunjabKesari

पन्नू के मुताबिक खेती का संकट, बढ़ता कर्ज और आर्थिक दबाव पंजाब के किसानों को आत्महत्या की ओर धकेल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में आबादी के ट्रेंड और सिख युवाओं के विदेश जाने से राज्य का सामाजिक और राजनीतिक ढांचा प्रभावित हो रहा है।

SFJ द्वारा जारी प्रोग्राम के मुताबिक पंजाब की आजादी आजादी रेफरेंडम की अगली वोटिंग 18 अक्टूबर को कनाडा के अल्बर्टा में होगी। अल्बर्टा में होने वाला यह रेफरेंडम शहीद हरदीप सिंह निज्जर, शहीद तलविंदर सिंह परमार और भाई लखबीर सिंह रोडे की याद में समर्पित था। सिख फॉर जस्टिस द्वारा आयोजित इंडियानापोलिस में खालिस्तान रेफरेंडम में 13 हजार से ज्यादा सिखों ने वोट डाला, जिसमें नकोदर की रहने वाली 100 साल की महेंद्र कौर भी अपनी बेटी के साथ वोट देने आईं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!