Edited By Kalash,Updated: 30 Jun, 2022 04:21 PM
महिलाओं के खिलाफ अपराध और रेप की घटनाएं लगतार बढ़ती जा रही हैं
जालंधर : महिलाओं के खिलाफ अपराध और रेप की घटनाएं लगतार बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि शहर के एक प्रसिद्ध मंदिर का पंडित उपाय के नाम महिला को होटल ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकते करने लगा। महिला ने सूझबूझ से अपने रिश्तेदारों को इस घटना की सुचना दी। रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंच कर आरोपी पंडित को काबू कर पुलिस के हवाले किया।
महिला ने बताया कि वह मॉडल टाउन के पास एक मंदिर जाती थी। उसने मंदिर के पंडित को पारिवारिक परेशानी के बारे में बताया। जिसके बाद पंडित ने उपाय करने का बहाना लगा कर उसे एक होटल में बुलाया। पंडित ने होटल में महिला के साथ घिनोना काम करने लगा। महिला ने इस बात की जानकारी अपने परिवार को दी। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि उन्होंने पंडित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here