पंजाब के 19 गांवों की पंचायतों ने कर दिया बड़ा ऐलान, हर तरफ हो रही चर्चा

Edited By Kamini,Updated: 02 Jun, 2025 06:00 PM

panchayats of 19 villages passed the resolution

पंजाब के 19 गांवों की पंचायत ने एक नया प्रस्ताव पारित कर बड़ा ऐलान कर दिया है।

बठिंडा  : पंजाब के 19 गांवों की पंचायत ने एक नया प्रस्ताव पारित कर बड़ा ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान ‘नशे के खिलाफ जंग’ को रामपुरा फूल विधानसभा क्षेत्र में भारी समर्थन मिल रहा है। अभियान से प्रभावित 19 गांवों की पंचायतों ने ऐलान किया है कि उनके गांवों में कोई भी व्यक्ति चिट्टा का सेवन नहीं करेगा और न ही कोई चिट्टा बेचेगा। इस संबंध में संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए हैं।

PunjabKesari

यह जानकारी हलका विधायक बलकार सिंह सिद्धू ने मीडिया से बातचीत करते हुए दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामपुरा हलके में कुल 54 पंचायतें हैं, जिनमें से गांव मल्लुआना, हिम्मतपुरा, टल्लवाली, पिपली, गुरुसर मेहराज, कोठे रत्थड़ियां, मेहराज खुर्द, कालेबारा, भाईरूपा खुर्द, कोठे सुखा नंदा, नवां केसर सिंह, बुर्ज थरोड़, कोठा गुरु खुर्द, गुरदित्त सिंह वाला, गौसपुरा, गुरुसर जलाल, भियाना, संधू खुर्द और गांव कालोके की 19 पंचायतें प्रस्ताव लेकर पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामपुरा शहर में उचित स्थानों पर चिट्टे की तस्करी और सेवन पर कड़ी नजर रखने के साथ-साथ अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए 50 उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे भी लगाए गए हैं। 

उन्होंने यह भी कहा कि नशा मुक्ति यात्रा से प्रभावित होकर युवा नशा छोड़ रहे हैं। नशा छोड़ चुके युवाओं को विभिन्न नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती कराया जा रहा है। गांवों में युवाओं को स्वरोजगार मुहैया करवाने के अलावा गांव की पंचायतों और युवाओं की मांग के अनुसार खेल के मैदान और जिम आदि भी मुहैया करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर एसएचओ पुलिस स्टेशन सिटी रामपुरा बूटा सिंह ने बताया कि पिछले साल के दौरान रामपुरा फूल हलके में कुल 99 मामले दर्ज किए गए हैं और 171 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि हेरोइन 1 किलो 349 ग्राम 89 मिलीग्राम, गोलियां 13033, अफीम 115.29 किलोग्राम, कैप्सूल 3570, गांजा 1.5 किलोग्राम, स्मैक 06 ग्राम, हरा अफीम 5 किलोग्राम बरामद किया गया है। इस मौके पर मार्केट कमेटी रामपुरा फूल के चेयरमैन दर्शन सिंह सोही के अलावा आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और विभिन्न गांवों के पंच सरपंच मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!