पैन कार्ड पर लगा दी किसी और की फोटो

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 12:29 PM

pan card

सरकारी विभागों द्वारा आम जनता के कार्यों को लेकर लेट-लतीफी के किस्से तो अक्सर सुनने को मिलते हैं, लेकिन अब आयकर विभाग की एक ऐसी लापरवाही सामने आई है कि आवेदक परेशान होकर सिर पकडऩे को मजबूर हो गया है।

लुधियाना: सरकारी विभागों द्वारा आम जनता के कार्यों को लेकर लेट-लतीफी के किस्से तो अक्सर सुनने को मिलते हैं, लेकिन अब आयकर विभाग की एक ऐसी लापरवाही सामने आई है कि आवेदक परेशान होकर सिर पकडऩे को मजबूर हो गया है। 

नूरवाला रोड के रहने वाले पंकज मल्होत्रा ने पैन कार्ड के लिए अप्लाई किया तो विभाग ने उसे जारी किए पैन कार्ड पर किसी और की फोटो लगा दी। पंकज ने बताया कि उसनेबीती 13 सितम्बर को पैन कार्ड के लिए अप्लाई किया था व अप्लाई करते समय आधार कार्ड की कॉपी तथा 4 फोटो जमा करवाए थे लेकिन बीते दिन जब उसका पैन कार्ड घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। पैन कार्ड पर सारी जानकारी सही दर्ज थी लेकिन फोटो किसी और की लगाई गई थी। पैन कार्ड गलत बन जाने से वह अब अपनी इंकम टैक्स रिटर्न नहीं अदा कर सकेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!