पाक की नापाक हरकत, भारतीय सरहद में एक बार फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन

Edited By Kalash,Updated: 25 Jun, 2024 11:40 AM

pakistani drone seen in indian border

बीते कुछ समय पहले बी.ओ.पी. चौतरा की भारतीय सरहद में एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन की आवाज सुनी गई।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): बीते कुछ समय पहले बी.ओ.पी. चौतरा की भारतीय सरहद में एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन की आवाज सुनी गई। इस मौके पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात होने के कारण ड्रोन वापस पाकिस्तान की सीमा में लौट गया। पुलिस के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बी.एस.एफ. के जवान करीब 8:12 बजे भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी ड्रोन की आवाज सुनते ही पूरी हरकत में आ गए। इसके बाद ड्रोन करीब 2 मिनट बाद आखिरकार पाकिस्तान लौटने पर मजबूर हो गया। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि पाकिस्तानी तस्कर अब हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई के लिए ड्रोन का सहारा ले रहे है। भारतीय सीमा पर आने वाले ड्रोन को गोली मार कर कई बार नीचे फैंका जाता है और कई बार ड्रोन को वापिस भागने पर मजबूर कर दिया जाता है। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रमुख दौरांगला दविंदर कुमार द्वारा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर बी.एस.एफ. के जवानों के साथ संयुक्त तौर पर इलाके में सर्च की जा रही है। वहीं इस मौके पर बातचीत करते हुए डी.एस.पी. दीनानगर सुखविंदरपाल सिंह ने कहा कि जब इस ड्रोन द्वारा भारत की सीमा में हरकत की गई तो बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा तुरंत फायर किए गए और रोशनी वाले गोले दागे गए। इसके बाद यह ड्रोन पाकिस्तान की ओर चला गया और बाद में सुबह पूरे इलाके में पुलिस और बी.एस.एफ. द्वारा संयुक्त सर्च अभियान चलाया जाएगा।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

    

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!