पाकिस्तानी ड्राइवर ने ट्रेन से फैंकी थी हैरोइन की खेप, पहले से ही था वांटेड लिस्ट में

Edited By Vatika,Updated: 09 Aug, 2019 01:50 PM

pakistani driver had thrown heroin in bushes by train

हैरोइन फैंकते समय पाकिस्तानी ड्राइवर ने सफेद कपड़े पहने हुए थे।

अमृतसर(नीरज): अटारी रेलवे स्टेशन से बार्डर फैंसिंग जीरो लाइन की तरफ जाते समय पाकिस्तानी ड्राइवर ने ही हैरोइन की खेप को झाडियों में फैंका था, जिसको वहां पर भैंसे चरा रहे गांव रौड़ेवाला के युवक रेशम सिंह ने देख लिया था। हैरोइन फैंकते समय पाकिस्तानी ड्राइवर ने सफेद कपड़े पहने हुए थे। हैरोइन तस्करों ने समझौता के जरिए तस्करी का पैंतरा बदला था। समझौता एक्सप्रैस रद्द होने के कारण पाकिस्तान के वाघा स्टेशन पर फंसे 117 भारतीय यात्रियों व अटारी रेलवे स्टेशन पर फंसे 102 पाकिस्तानी यात्रियों को अटारी रेलवे स्टेशन तक छोड़ने की जिम्मेदारी पाकिस्तानी ड्राइवर व गार्ड की ही थी।
PunjabKesari
नियमानुसार पाकिस्तानी इंजन ही वाघा स्टेशन पर भारत जाने वाले यात्रियों को अटारी रेलवे स्टेशन तक छोड़ता है और पाकिस्तानी इंजन ही अटारी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से आए पाकिस्तानी यात्रियों को पाकिस्तान ले जाता है लेकिन इस बार पाकिस्तान ने न तो अपना इंजन भेजा और न ही पाकिस्तानी ड्राइवर व पाकिस्तानी गार्ड को अटारी रेलवे स्टेशन पर भेजा क्योंकि गत सोमवार अटारी रेलवे स्टेशन से पाकिस्तान लौट रही समझौता एक्सप्रैस से फैंकी गई 15 करोड़ की हैरोइन के मामले में पाकिस्तानी ड्राइवर व गार्ड अटारी स्टेशन पर तैनात सुरक्षा एजैंसियों को वांटेड था।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!