पंजाब पुलिस के ASI  के साथ दर्दनाक हादसा, पलों में यूं खींच ले गई मौ'त

Edited By Urmila,Updated: 17 Jun, 2025 11:12 AM

painful accident with asi of punjab police

बठिंडा में भीषण हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक पुलिस वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई, इस दौरान पंजाब पुलिस के एक ए.एस.आई. की मौत हो गई।

बठिंडा: बठिंडा में भीषण हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक पुलिस वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई, इस दौरान पंजाब पुलिस के एक ए.एस.आई. की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्री मुक्तसर साहिब सी.आई.ए. स्टाफ की गाड़ी छापेमारी कर लौट रही थी। जब पुलिस की गाड़ी बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर दाखिल हुई तो रामपुरा सदर थाने के इलाके में गांव गिल कलां के पास गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। 

इस भीषण हादसे के दौरान गाड़ी में सवार ए.एस.आई. जालंधर सिंह की मौत हो गई इसके साथ ही सी.आई.ए. स्टाफ श्री मुक्तसर साहिब के इंचार्ज इंस्पेक्टर समेत 3 कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बठिंडा के मैक्स अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!