Edited By Kamini,Updated: 11 Mar, 2023 07:03 PM

विधानसभा सेशन में लहिरा 99 से विधायक एडवोकेट बरिंदर गोयल ने बजट सेशन में भाग लेने के बाद विरोधियों पर तंज कसा है।
लेहरागागा (गर्ग): विधानसभा सेशन में लहिरा 99 से विधायक एडवोकेट बरिंदर गोयल ने बजट सेशन में भाग लेने के बाद विरोधियों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा बिना कोई नया टैक्स लगाए पेश किए जनहितैषी बजट की सभी वर्गों द्वारा प्रशंसा की जा रही है, लेकिन बजट ने विपक्ष पार्टियों की सांसे थमा दी है, पार्टियों के नेता अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए हंगामा कर रहे हैं। विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा या कोई एजेंडा नहीं है, विपक्ष मुद्दाविहीन और दिशाहीन हो गया है, वहीं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पेश किया गया बजट इतिहास के सुनहरे पन्नों में लिखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने बिना कोई नया टैक्स लगाए पेश किए बजट में कृषि बजट में भी 20% की वृद्धि हुई, शिक्षा बजट में 12% की वृद्धि हुई, रोजगार और कौशल विकास बजट में 36% की वृद्धि, ट्रांसपोर्ट बजट में 42% की वृद्धि और स्वास्थ्य व परिवार कल्याणकारी बजट ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने पेश बजट को आम लोगों का बजट बताते हुए कहा कि पेश किया गया बजट पंजाब में मील का पत्थर साबित होगा। सरकार सभी वर्गों की अपेक्षाओं को पूरा करेगी और राज्य के लोगों को जवाबदेह और पारदर्शी प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक गोयल ने दावा किया कि वह दिन दूर नहीं जब आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब देश का नंबर एक समृद्ध राज्य बन जाएगा। इस मौके पर ओ.एस.डी राकेश कुमार गुप्ता विक्की भी मौजूद रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here