यू.पी. बिहार जाने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने का एक और मौका

Edited By Sunita sarangal,Updated: 29 May, 2020 09:16 AM

one more chance to register for migrant laborers

जिला प्रशासन ने बिहार और उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश जाने वाले उन प्रवासी परिवारों एक और मौका दिया है, जो रजिस्ट्रेशन........

लुधियाना(पंकज): जिला प्रशासन ने बिहार और उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश जाने वाले उन प्रवासी परिवारों एक और मौका दिया है, जो रजिस्ट्रेशन करवाने के बावजूद किसी कारण स्टेशन नहीं पहुंच सके या जिन्होंने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाई। ऐसे प्रवासी परिवारों को 29 मई को गुरु नानक स्टेडियम में पहुंच कर अपनी रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कहा गया है।

ज़िला प्रशासन की ओर से इस संबंधी जानकारी देते बताया कि अब तक प्रशासन 24 दिनों में 194 ट्रेनों में लगभग 3 लाख प्रवासी परिवारों को उनके ग्रह राज्यों में भेज चुका है लेकिन उनके ध्यान में आया है कि अब भी लोगों ने या तो अपनी रजिश्ट्रेशन नहीं करवाई या फिर कुछ लोग रजिस्ट्रेशन करवाने के बावजूद समय पर गुरु नानक स्टेडियम नहीं पहुंच सके। उन्हें एक मौका और दिया जा रहा है जिससे बिना किसी परेशानी के वापस अपने घरों को जा सकें। इसके लिए शुक्रवार को सुबह 10 बजे स्टेडियम में पहुंच कर अपने नाम की रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!