टांडा में गोलियां मारकर ह\त्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, होंगे बड़े खुलासे

Edited By Urmila,Updated: 23 Jan, 2026 03:10 PM

one accused arrested in the case of balvinder singh shot dead in tanda

टांडा पुलिस ने हाल ही में गांव मियानी में दुकान में घुसकर दुकानदार बलविंदर सिंह सत करतार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

टांडा उधम (वरिंदर पंडित) : टांडा पुलिस ने हाल ही में गांव मियानी में दुकान में घुसकर दुकानदार बलविंदर सिंह सत करतार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंश सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी पंज ग्राहियां थाना रंगड़ नंगल, गुरदासपुर के रूप में हुई है। इस घटना के दौरान बलविंदर सिंह सत करतार की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी लखविंदर सिंह कंधे पर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।

बलविंदर सिंह सत करतार का हाल ही में उनके बेटे के कनाडा से लौटने के बाद गांव मियानी में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पुलिस अब बाकी तीन मुख्य शूटरों की तलाश कर रही है और इस घटना के पीछे साजिश करने वालों का भी पता लगाया जा रहा है। DSP टांडा दविंदर सिंह बाजवा SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने कहा कि पुलिस ने तीनों शूटरों की पहचान कर ली है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!