लुधियाना के समराला की बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट आई कोरोना Positive

Edited By Mohit,Updated: 21 May, 2020 06:42 PM

older woman positive case

गांव गोह की एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले 15 दिनों से..............

समराला (गर्ग): गांव गोह की एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले 15 दिनों से बीमार चल रही इस महिला को इलाज के लिए पी.जी.आई. चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है। प्रशासन द्वारा गांव को सील किए जाने सहित अन्य जरुरी कदम उठाए गए हैं। 

एस.एम.ओ. मानूंपुर डॉ. अजीत सिंह ने इस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि करते हुए बताया कि यह महिला 5 मई से ही बीमार थी और गांव के ही किसी डॉक्टर से दवाई लेती रही। 12 मई को किसी अन्य डॉक्टर से चैकअप करवाया गया तो छाती में इनफेक्शन आने पर कोरोना होने का शक हुआ। जिसके बाद इस महिला का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया और इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। यह भी पता लगा है कि यह महिला पास के गांव रसूलड़ा में एक विवाह में शामिल हुई थी। 

इसके अलावा गांव बेरकलां में किसी भोग में भी इस महिला के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है। सेहत विभाग की टीमें गांव में पहुंच चुकी हैं और इसके बाकी पारिवारिक सदस्यों को आईसोलेट किया गया है। इस महिला के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की सूची भी तैयार की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!