Edited By Kamini,Updated: 15 Jun, 2026 01:32 PM

होशियारपुर जेल में बंद गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना के एक वीडियो ने सनसनी मचा दी है। वीडियो में उसने जेल अधिकारियों पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
होशियारपुर (राकेश): होशियारपुर जेल में बंद गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना के एक वीडियो ने सनसनी मचा दी है। वीडियो में उसने जेल अधिकारियों पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उसने एक महिला पर आरोप लगाया कि उसने उससे उसका मोबाइल फोन ले लिया था और देर रात उसकी जेब में जो आइस मिली थी, वह भी इसी महिला ने पहुंचाई थी। वह पैसे भी लेती है, पैसे न देने पर दूसरे साथियों को बुलाकर उसकी पिटाई करवाती है। गैंगस्टर ने बताया कि वह चक्की नंबर 5 में बंद है और चक्की नंबर 1 और 2 के कैदियों के साथ भी मारपीट हो चुकी है। गौरतलब है कि मनप्रीत सिंह मन्ना सिद्धू मूसेवाला केस का मुख्य आरोपी है और फिलहाल होशियारपुर जेल में बंद है।
उसने आरोप लगाया कि अगर कोई सुधरना भी चाहे तो ऐसे अधिकारी उसे सुधरने नहीं देते। इतना ही नहीं, यह सब उनसे भी ऊंचे अधिकारियों की देखरेख में हो रहा है, क्योंकि कोई भी कर्मचारी इतना बड़ा काम अकेले नहीं कर सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 4 दिनों से उन्हें सोने नहीं दिया जा रहा है और जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। उन पर दूसरे साथियों के नाम बताने और उनसे हथियार बरामद करने का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन वह ऐसे किसी का नाम कैसे ले सकते हैं। दूसरी ओर, जेल सुपरिटेंडेंट ने मनजीत मन्ना पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उसके पास से एक फोन भी बरामद किया है और वह नशे का आदी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here