पंजाब कांग्रेस में एक और घमासान, अब जाखड़ ने उठाया ये मुद्दा

Edited By Vatika,Updated: 14 Mar, 2022 04:43 PM

now jakhar raise the result

पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद पार्टी में घमासान तेज हो गया है।

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद पार्टी में घमासान तेज हो गया है। सोमवार को पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील कुमार जाखड़ ने कहा कि वोटिंग जरिए सी.एल.पी. लीडर का चुनाव होना चाहिए। जाखड़ का कहना है कि सी.एल.पी. लीडर चुनने का अधिकार पार्टी हाईकमान के पास है जो अब वोटिंग के जरिए हो तो बेहतर है।

बता दें कि  पंजाब के विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद भले ही नवजोत सिद्धू द्वारा अब तक नैतिकता के आधार पर इस्तीफा नहीं दिया गया है लेकिन पार्टी द्वारा नया प्रधान लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी बीच कांग्रेस द्वारा पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक सुनील जाखड़ को ज्यादा वोट होने के बावजूद मुख्यमंत्री न बनाने को लेकर किए गए खुलासे की वजह से हुए नुकसान के मद्देनजर किसी हिन्दू चेहरे को पंजाब कांग्रेस की बागडोर सौंपने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए ओ.पी. सोनी, विजय इंद्र सिंगला, भारत भूषण आशु, सुंदर शाम अरोड़ा के नामों की चर्चा सुनने को मिल रही है जिसे लेकर आने वाले कुछ दिनों में घोषणा होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!