Edited By VANSH Sharma,Updated: 08 Aug, 2025 11:06 PM

जालंधर में 5 अगस्त की देर रात हुए नोटोरियस क्लब विवाद ने पूरे शहर में हलचल मचा दी।
जालंधर: जालंधर में 5 अगस्त की देर रात हुए नोटोरियस क्लब विवाद ने पूरे शहर में हलचल मचा दी। घटना रात करीब 2:30 बजे की है, जब ईस्टवुड विलेज के मालिक त्रिवेणी मल्होत्रा के बेटे और भतीजे पर कुछ युवकों ने बोतलों से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनके सिर में फ्रैक्चर हो गया।
अब इस मामले में सख्त एक्शन लेते हुए थाना नंबर चार की पुलिस ने चार आरोपियों टैबी भाटिया, सैहबी भाटिया, बंटी चावला और एक अन्य युवक के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है और आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।
आपको बता दें कि जालंधर के लाजपत नगर में स्थित नोटोरियस क्लब (रेस्टोरेंट) में 5 अगस्त की रात बड़ा हंगामा हुआ। इस दौरान कुछ युवकों ने नशे की हालत में ईस्टवुड विलेज के मालिक त्रिवेणी मल्होत्रा के बेटे और भतीजे पर बुरी तरह हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनके सिर में फ्रैक्चर हो गया। यह पूरी घटना क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और पंजाब आबकारी विभाग ने क्लब पर देर रात तक शराब परोसने का आरोप लगाकर चालान किया। इसके साथ ही नोटोरियस क्लब को अगले आदेश तक सील कर दिया गया और उसका लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया गया। इस घटना के बाद आरोपी शहर के कुछ राजनीतिक लोगों से मदद और समझौता करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here