Jalandhar : बर्ल्टन पार्क में बनाए जा रहे स्पोर्ट्स हब को लेकर खड़ा हुआ नया विवाद, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 01 Aug, 2025 04:50 PM

bultern park jalandhar

बर्ल्टन पार्क में वेलफेयर सोसायटी द्वारा अपने स्तर पर हरी भरी लईयर वैली को विकसित किया गया है।

जालंधर (खुराना): स्मार्ट सिटी कंपनी के 77 करोड़ की लागत से जालंधर नगर निगम द्वारा बर्ल्टन पार्क में बनाए जा रहे स्पोर्ट्स हब को लेकर एक बार फिर असमंजस की स्थिति बन रही है। निर्माण के लिए परिसर में मौजूद कुल 56 पेड़ों को काटे जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिनमें से अधिकांश हरे-भरे हैं। नगर निगम द्वारा इन पेड़ों की नीलामी 1 अगस्त को बर्ल्टन पार्क नर्सरी में की जाएगी।

जानकारी के अनुसार यह पेड़ विभिन्न किस्मों के हैं। इनमें से कुछ सूखे हुए भी हैं, लेकिन अधिकांश पूरी तरह से हरे-भरे हैं। यह पेड़ उस हिस्से से काटे जाएंगे जो अपाहिज आश्रम के पीछे स्थित है और पहले जहां कूड़े का डंपिंग एरिया हुआ करता था। अब इस स्थान पर कबड्डी, जूडो स्टेडियम और अन्य खेलों से संबंधित ढांचे बनाए जा रहे हैं। कुछ पेड़ वहा से भी काटे जाने हैं जहां पटाखा मार्कीट लगा करती थी। बर्ल्टन पार्क में वेलफेयर सोसायटी द्वारा अपने स्तर पर हरी भरी लईयर वैली को विकसित किया गया है। ऐसे ही हरे भरे पार्कों कारण इस परिसर को शहर का ऑक्सीजन चैंबर कहा जाता है।

इन पेड़ों की कीमत 3.28 लाख रुपए लगाई
नगर निगम द्वारा इन 56 पेड़ों की कटाई के लिए बोली की जो प्रक्रिया आयोजित की जा रही है, उसमें सभी पेड़ों की कुल कीमत 3.28 लाख रुपए लगाई गई है। सफल बोलीदाता को 5 प्रतिशत अर्नेस्ट मनी मौके पर ही जमा करवानी होगी। बोली प्रक्रिया पूरी होते ही पेड़ों की कटाई का काम आरंभ कर दिया जाएगा। हालांकि बड़े-बड़े 56 पेड़ों की बोली में जो राशि तय कर रखी है, वह ऊंट के मुंह में जीरा है।

2012 में इसी आधार पर हाईकोर्ट में दायर हुई थी याचिका
अकाली-
भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान तत्कालीन मेयर राकेश राठौर ने बर्ल्टन पार्क में स्पोर्ट्स हब बनाए जाने की घोषणा की थी। वर्ष 2012 में बर्ल्टन पार्क वेलफेयर सोसाइटी ने इस पर आपत्ति जताते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि स्पोर्ट्स हब निर्माण के नाम पर बर्ल्टन पार्क में हरे-भरे पेड़ों को काटा जा रहा है और हरियाली को नष्ट किया जा रहा है जो पर्यावरण की दृष्टि से अनुचित है। तब 2013 में हाईकोर्ट ने इस शर्त पर याचिका को डिस्पोज ऑफ किया था कि नगर निगम संबंधित विभागों से अनुमति लेने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करेगा। उस समय निगम ने स्टेट एनवायरमैंट इम्पैक्ट अथॉरिटी से अनुमति लेने की बात मानी थी।

अब एस.डी.एम. लेवल की कमेटी ने ही दे दी अनुमति
बर्ल्टन
 पार्क स्पोर्ट्स हब के निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई को लेकर हाल ही में एस.डी.एम. स्तर की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें फारेस्ट विभाग, नगर निगम, स्मार्ट सिटी कंपनी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में 56 पेड़ों की कटाई को सशर्त अनुमति दी गई कि बदले में पांच गुना यानी 280 नए पेड़ बर्ल्टन पार्क परिसर में लगाए जाएंगे। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बर्ल्टन पार्क में 280 से भी कहीं अधिक पेड़ लगाए जाएंगे। साथ ही निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पेड़ों को काटने से पहले एनवायरनमेंट इंपैक्ट अथॉरिटी से अनुमति इसलिए नहीं ली गई क्योंकि विकसित किया जा रहा क्षेत्रफल 25000 वर्ग मीटर से कम है, ऐसे में कानूनी तौर पर अनुमति आवश्यक नहीं है। अब देखना यह है कि पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों की इस मुद्दे पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है और क्या नगर निगम व अन्य विभाग इस प्रोजैक्ट को सुचारु रूप से आगे बढ़ा पाते हैं या नहीं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!