Summer Vacations के बीच सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, Notice जारी

Edited By Kalash,Updated: 09 Jun, 2025 12:48 PM

notice issued to school

गर्मी की छुट्टियों में सरकारी स्कूल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

फाजिल्का: गर्मी की छुट्टियों में सरकारी स्कूल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार फाजिल्का के गांव बेरीवाला स्थित शहीद मलकीत सिंह (लाभ वाला) सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से ये मामला सामने आया है। यहां जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई औचक चैकिंग के दौरान स्कूल का नॉन टीचिंग स्टाफ अनुपस्थित पाया गया और स्कूल को पूरी तरह से ताला लगा हुआ था।

इस घटना के बाद सख्त नोटिस लेते हुए शिक्षा अधिकारी ने स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बता दें कि जून में स्कूलों में छुट्टियां होती हैं पर नॉन टीचिंग स्टाफ को स्कूल में रहना होता है। इसके बाद भी विभाग के आदेशों को न मानते हुए स्कूल को पूरी तरह ताला लगा हुआ था। 

इसे लेकर फाजिल्का के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सुबह 8.30 बजे के करीब जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल में अचानक चैकिंग की गई। जांच के दौरान पाया गया कि स्कूल को ताला लगा था और कर्मचारी गैर हाजिर थे। इसकी रिपोर्ट तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई। इसके बाद स्टाफ को जिला शिक्षा अधिकारी फाजिल्का के दफ्तर में पेश होकर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर संबंधित स्टाफ अपना पक्ष नहीं रखता तो एकतरफा कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारियों की होगी।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!