Punjab : कौमी इंसाफ मोर्चे में मिली निहंग सिंह की लाश, मचा हड़कंप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Mar, 2023 08:05 PM

nihang singh s dead body found in quami insaf morcha

पंजाब में कौमी इंसाफ मोर्चे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।

चंडीगढ़ : पंजाब में कौमी इंसाफ मोर्चे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मोहाली-चंडीगढ़ बार्डर पर लगे कौमी इंसाफ मोर्चे के टैंटों में से एक निहंग सिंह की लाश मिली है, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक निहंग लुधियाना का रहने वाला बताया जा रहा है। लाश 4-5 दिन पुरानी बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं लोगों का कहना है कि उन्हें लाश बारे पता तब चला, जब टैंट के अंदर से बदबू आने लग गई। उन्होंने जब अंदर जाकर देखा तो एक निहंग सिंह की लाश पड़ी थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

जिक्रयोग्य है कि सिखों की रिहाई को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा, जोकि काफी लंबे समय से पंजाब में चल रहा है, में हजारों की संख्या में लोग धरने पर बैठे हैं।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!