Edited By Kalash,Updated: 29 Aug, 2026 11:19 AM

बाबा बकाला साहिब में चल रहे रक्खड़ पुन्या के मेले के बीच बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : बाबा बकाला साहिब में चल रहे रक्खड़ पुन्या के मेले के बीच बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां एक निहंग सिंह की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि रक्खड़ पुन्या के मेले पर निहंग सिंह यहां पहुंचे थे। इस दौरान देर रात बाबा बकाला सिविल अस्पताल के पीछे सुनसान इलाके से निहंग सिंह का शव मिला जिसके सीने पर गोलियां चलाई गई थी। मृतक की पहचान राजा सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी गांव मिगलानी के रूप में हुई है।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और सी.सी.टी.वी. भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि पुरानी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया है पर हत्या की असल वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here