Edited By Kamini,Updated: 22 Apr, 2022 02:13 PM

कांग्रेस पार्टी के नए बने पंजाब प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग को आज कमान मिल गई है। लेकिन कांग्रेस अब 2 हिस्सों में दिख रही ..........
चंडीगढ़: कांग्रेस पार्टी के नए बने पंजाब प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग को आज कमान मिल गई है। लेकिन कांग्रेस अब 2 हिस्सों में दिख रही है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और दूसरी तरफ पूर्व कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू है। राजा वड़िंग के पद संभालने दौरान सिद्धू कांग्रेस भवन आए तो जरूर मगर उन्होंने समारोह में दूरी बनाई रखी। इस बीच नवजोत सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर ढल्ला का ट्वीट सामने आया है। सुरिंदर ने ढल्ला ने कहा कि राजा वड़िंग के शपथ ग्रहण समारोह में चुनौती, पंजाब के मुद्दे व लड़ाई का ऐलान पर कांग्रेस में भ्रष्टाचार और भ्रष्ट नेताओं के खात्मे जैसे मुद्दे गायब थे। उन्होंने कहा ''प्रोऊड ऑफ यू नवजोत सिद्धू'' जो अपने पद के लिए पंजाब के लिए जीते और मरते हैं... पंजाब को आपसे बहुत उम्मीदे हैं।
कांग्रेस नेता शमशेर सिंह दूल्लो ने कहा कि राजा वड़िंग के आगे बहुत बड़ी चुनौती है। कांग्रेस व राजा वड़िंग को बताना होगा कि कांग्रेस पार्टी माफिया के साथ नहीं है। उन्होंने कहा कि माफिया के कारण ही पार्टी चुनानों में हारी है। गौरतलब है कि इस समारोह में सुनील जाखड़ गैर हाजिर थे। हाईकमान द्वारा राजा वड़िंग को पी.पी.सी.सी. प्रधान बनाया गया है जिसके चलते राजा वड़िंग ने आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पदभार संभाला है। कांग्रेस को आज नया राजा मिल गया है। पी.पी.सी.सी. राजा वड़िंग ने अपना चार्ज संभाला है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here