दीवाली पर परिवार में छाया मातम, तेजधार हथियारों से काटा मां-बाप का जवान बेटा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Nov, 2020 11:36 AM

murder of a young man on diwali

जहां पूरे देश भर में आज दीवाली का पावन त्योहार बहुत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा, वहीं दूसरी ओर........

पटियाला(राहुल): जहां पूरे देश भर में आज दीवाली का पावन त्योहार बहुत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा, वहीं दूसरी ओर एक जवान बेटे का कत्ल कर दिया जाए तो उस परिवार पर क्या बीतेगी। ऐसा ही मामला नाभा ब्लाक के गांव दुलद्दी में सामने आया है, जहां 22 वर्षीय युवक अजय का बीती रात तेज हथियारों से कत्ल कर दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

PunjabKesari, murder of a young man on diwali

जानकारी के मुताबिक अजय बीती शाम जब घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात व्यक्ति ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे तुरंत नाभा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे पटियाला के राजिन्द्रा अस्पताल में रैफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस अवसर पर नाभा सदर के एस.एच.ओ. सुखदेव सिंह ने बताया कि मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!