Edited By Vatika,Updated: 06 Mar, 2021 01:44 PM

यहां के जमालपुर अर्बन अस्टेट में उस समय पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई,
लुधियाना : यहां के जमालपुर अर्बन अस्टेट में उस समय पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहते 2 मासूम बच्चों का बेरहमी से कत्ल कर दिया और बाद में खुद भी फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने जानकारी देते बताया कि जमालपुर अर्बन अस्टेट में स्थित एक घर के आंगन में एक परिवार रहता है।
यह भी पढ़ें: खौफनाक: घर के आंगन में बड़े भाई ने किया छोटे का कत्ल, जल्दबाजी में अंतिम संस्कार भी किया
उसी आंगन में अलग से सिलेंदर नामक व्यक्ति भी रहता है। आंगन में रहने वाले परिवार में एक महिला, उसका पति और 2 बच्चे रजनीश (8) और मनीष (5) शामिल है। पुलिस मुताबिक सिलेंदर काफ़ी देर से परिवार की महिला पर गलत नज़र रखता था, जिस कारण उसकी कई बार महिला के पति के साथ लड़ाई भी हुई। आज सुबह करीब 10 बजे जब उक्त महिला का पति काम पर चला गया तो सिलेंदर ने उसके दोनों बच्चों को अपने कमरे में रोक लिया और दोनों के गले काट कर बेरहमी से उनका कत्ल कर दिया। इसके बाद सिलेंदर ने ख़ुद भी फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। फ़िलहाल मौके पर पहुंची पुलिस की तरफ से इस घटना की जांच की जा रही है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here