बहू को फोन कर ससुर ने कहा-मैंने तेरी सास को मार डाला

Edited By swetha,Updated: 27 Mar, 2020 01:33 PM

murder case

फरीदकोट में बुजुर्ग ने तेजधार हथियार से पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

फरीदकोटः फरीदकोट में बुजुर्ग ने तेजधार हथियार से पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।  मृतकों की पहचान बलदेव सिंह और उसकी पत्नी गुरदेव कौर के रूप में हुई। थाना कोतवाली पुलिस ने मृतक की पुत्रवधू के बयान पर ससुर बलदेव सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

पुलिस को घटनास्थल से बलदेव सिंह का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने इस घटनाक्रम के लिए 2 लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।पुलिस को दिए बयान में स्थानीय गुरु तेग बहादुर नगर निवासी परमजीत कौर पत्नी लखवीर सिंह ने बताया कि उसका ससुर बलदेव सिंह व सास गुरदेव कौर के साथ पिछले 3 साल से सुंदर नगर स्थित मकान में अलग रह रहे थे। वीरवार सुबह करीब 7 बजे उसके ससुर ने उसे फोन करके बताया कि उन्होंने गुरदेव कौर की हत्या कर दी।

फोन सुनने के बाद परमजीत कौर ने इसकी जानकारी अपने बेटे गुरजीत सिंह और पति लखवीर सिंह को दी। उसके बेटे ने उसी मकान में रहती अपनी मौसी के बेटे सतनाम सिंह को फोन किया जिसने ऊपर वाले हिस्से में जाकर देखा। वह भी तुरन्त घर पहुंचे तो पाया कि उसकी सास खून से लथपथ बैड पर पड़ी थी जबकि ससुर का शव पंखे से फंदे पर लटका था।थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने मृतक बलदेव सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। बलदेव सिंह के सुसाइड नोट की पड़ताल की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!