Study Visa पर Canada गए पंजाबी की मौ+त, फूट-फूट कर रो रहा परिवार

Edited By Vatika,Updated: 22 Nov, 2024 03:25 PM

स्टडी वीजा पर कनाडा गए पंजाबी की बेरहमी से हत्या करने की खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्कः स्टडी वीजा पर कनाडा गए पंजाबी की बेरहमी से हत्या करने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान जसकरण सिंह (22) निवासी मानसा के रूप में हुई है, जो 2 साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया थ। 

गांव वालों ने बताया कि परिवार ने जमीन बेचकर बेटे को कनाडा भेजा था, जो कनाडा के सरी में पढ़ाई के साथ-साथ काम कर रहा था। पिता बलकार सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ चाय पीने जा रहा था तभी पास के गांव मंढाली के रहने वाले उसके साथी पर जानलेवा हमला हो गया। 

साथी को बचाते हमलावरों ने मेरे बेटे पर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। खबर मिलते ही गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के पिता ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि कनाडा सरकार मेरे बेटे के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करे और उसके साथियों से भी पूछताछ की जाए। परिवार ने कहा कि मेरे बेटे का शव कनाडा से भारत लाने में सरकार मदद करे।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!