रिश्ते शर्मसार! मां ने मासूम बच्चों के साथ जो किया सुन दंग रह जाएंगे आप

Edited By Kalash,Updated: 03 Jun, 2024 10:32 AM

mother did shocking 4 innocent with children

मुंबई से फिरोजपुर आने वाली पंजाब मेल एक्सप्रैस में एक महिला अपने 4 सौतेले बच्चों को छोड़ गई

फिरोजपुर : मुंबई से फिरोजपुर आने वाली पंजाब मेल एक्सप्रैस में एक महिला अपने 4 सौतेले बच्चों को छोड़ गई, जिसके बाद बच्चे रहस्यमय हालात में गायब हैं। इस संबंध में मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से देश के सभी पुलिस थानों में सूचना भेजी गई है।

थाना जी.आर.पी. फिरोजपुर के एस.आई. दीदार सिंह ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच से मिलने इनपुट्स के अनुसार 4 बच्चे आर्या तिवाड़ी 18 साल, अनुष्का तिवाड़ी 15 साल, भावेष तिवाड़ी 11 साल और कुमुद तिवाड़ी 8 साल को लेकर उनकी सौतेली मां 26 मई को मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन पर पंजाब मेल में सवार हुई थी। वह खंडवा रेलवे स्टेशन पर बच्चों को ट्रेन में ही सोता हुआ छोड़ उतर गई और मुंबई वापस लौट गई। इसके बाद बच्चों की कोई जानकारी नहीं मिल रही है। एस.आई. के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा इस संबंध में बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पूरे देश में उनकी तलाश की कोशिश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!