पंजाब : मां-बेटी ने कायम की मिसाल, हर कोई कर रहा सलाम

Edited By Kalash,Updated: 24 Sep, 2024 06:18 PM

mother daughter of jalandhar complete study together

जानकारी देते हुए मनप्रीत कौर ने बताया कि उसकी शादी 18 वर्ष की उम्र में हो गई थी। उनके पति सुखविंदर सिंह का पेंट का कारोबार है।

जालंधर : जालंधर की एक मां-बेटी ने मिसाल कायम की है। जानकारी के अनुसार यहां मां-बेटी ने एक साथ अपनी पढ़ाई पूरी की। कम उम्र में शादी हो जाने के कारण महिला की पढ़ाई अधूरी रह गई थी और उसकी बेटी दृष्टिहीन थी। इसके बाद मां मनप्रीत कौर ने बेटी गुरलीन कौर की पढ़ाई के लिए ब्रेल भाषा सीखी और ऑडियो-बुक बनाना सीखा। इसके बाद उन्होंने ह्यूमैनिटीज में डिग्री हासिल की है। 

जानकारी देते हुए मनप्रीत कौर ने बताया कि उसकी शादी 18 वर्ष की उम्र में हो गई थी। उनके पति सुखविंदर सिंह का पेंट का कारोबार है। कम उम्र में शादी होने के चलते पर पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई। वहीं उनकी बेटी ने जब कॉलेज में दाखिला लिया तो उन्होंने भी आगे पढ़ने की इच्छा हुई। इसके बाद उन्होंने एक साथ दाखिला लिया और डिग्री पूरी की। वहीं बेटी का पढ़ाई में साथ देने के लिए उनकी मां ने ऑडियो बुक बनाई। मनप्रीत कौर ने बताया कि इस दौरान उनके पति ने उनका पूरा साथ दिया और हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी बेटी  गुरलीन सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

    

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!