Punjab में Encounter, बड़े गिरोह के सरगना को लगी गोली

Edited By Kalash,Updated: 17 Nov, 2024 01:56 PM

encounter in mohali punjab

मोहाली जिले के गांव लेहली में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है।

मोहाली : मोहाली जिले के गांव लेहली में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इस दौरान पुलिस ने पंजाब के एक बड़े हाईवे लुटेरा गिरोह के सरगना सतप्रीत सिंह उर्फ ​​सत्ती को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस और उक्त लुटेरा गिरोह के सरगना के बीच मुठभेड़ हुई। यह गैंग बंदूक की नोक पर लोगों को लूटता था। वह खासतौर पर देर रात को हाईवे पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस जब लुटेरा गिरोह को पकड़ने गई तो गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पर गोलियां चला दी। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव द्वारा ट्वीट कर जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यह गैंग अंबाला-डेराबासी हाईवे पर वाहनों को निशाना बनाता था और पंजाब व हरियाणा में कई आम हथियारबंद चोरियों में शामिल था। जैसे कि 3 नवंबर और 10 नवंबर की रातों के दौरान नकदी, मोबाइल और सोने के गहने लूटे थे।    

उक्त गिरोह से .32 कैलिबर पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मुख्य सरगना पर 2 एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और उसके साथियों की पहचान करने और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। डी.जी.पी. ने लिखा कि पंजाब पुलिस हाईवे सुरक्षा और जनता की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए अपने मिशन में दृढ़ है।  

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!