Jalandhar: पुलिस और Gangster के गुर्गों में मुठभेड़, 1 के लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

Edited By Vatika,Updated: 22 Nov, 2024 11:18 AM

jalandhar news

जालंधर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है।

जालंधर (जसप्रीत): जालंधर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें पुलिस और 2 बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हुई, जिसमें एक लंडा ग्रुप के गैंगस्टर के गुर्गे के गोली लगने की खबर है। इस मुठभेड़ में पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से 50 से अधिक ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इसकी जानकारी खुद पंजाब डी.जी.पी. गौराव यादव ने सोशल मीडिया पर दी है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस कमिश्नर को सूचना मिली थी कि गांव कंगनीवाल में कुछ गैंगस्टर छीपे हुए है और हथियारों का सौदा होने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के निर्देशों पर तुरंत हरकत में आते हुए पुलिस ने गांव कंगनीवाल में गैंगस्टर के गुर्गों को  घेर लिया। बदमाशों ने आगे से फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। 

इस क्रॉस फायरिंग में 1 बदमाश के गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन बदमाशों में एक युवक की उम्र 17 साल के करीब बताई जा रही है, जिससे 7 हथियार भी बरामद हुए है।  इस खबर में अभी और जानकारी जुटाई जा रही है, जल्द ही आपको अपडेट किया जाएगा, पढ़ते रहें "पंजाब केसरी"। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!