Edited By Kamini,Updated: 03 Jun, 2022 09:22 PM

जेल प्रशासन ने लगातार तीसरे दिन जेल में बंद गैंगस्टरें से मोबाइल और नशीला पदार्थ बरामद किया है। उधर सूत्रों ने खुलासा ........
फिरोजपुर (मल्होत्रा): जेल प्रशासन ने लगातार तीसरे दिन जेल में बंद गैंगस्टरें से मोबाइल और नशीला पदार्थ बरामद किया है। उधर सूत्रों ने खुलासा किया है कि गैंगस्टरों की जेल में आपसी गुट्टबाजी रंग पकड़ने लगी है और इसी कारण गैंगस्टर धड़े की तरफ से विरोधी पक्ष के लोगों की तरफ से मोबाइल के इस्तेमाल की सूचना जेल आधिकारियों को दी जा रही है। थाना सिटी पुलिस को भेजी शिकायत में सहायक सुपरिटेंडेंट सुखजिन्दर सिंह ने बताया कि वीरवार देर शाम चक्कियों की चैकिंग दौरान गैंगस्टर तरनजोत सिंह तन्ना गांव लखनपाल जिला गुरदासपुर की तलाशी के लिए गई तो उसके पास से ओपो कंपनी का फोन और सिम कार्ड बरामद हुए हैं।
गैंगस्टर पवन नेहरा गांव बुड़ा जिला गुरूग्राम की तलाशी के लिए गई तो उस के पास से 8.30 ग्राम काले रंग का तरल पदार्थ मिला, जिसका प्रयोग नशे के तौर पर किया जाता है। दोनों के खिलाख पुलिस ने जेल एक्ट और एन,डी.पी.एस. एक्ट का पर्चा दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here