मनरेगा श्रमिक के बेहोश होने से मजदूरों में मचा हड़कंप

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jun, 2018 07:50 PM

mnrega workers get fainted due to hotness workers feared

ग्राम पंचायत खरलियां में रविवार को कार्यस्थल पर एक मनरेगा श्रमिक को भयंकर गर्मी के चलते चक्कर आ जाने से अचानक गिर जाने के कारण वह बेहोश हो गया। कार्यस्थल पर काम कर रहे अन्य मनरेगा श्रमिकों में हड़कंप मच गया। सभी ने बेहोश श्रमिक को पेड़ के नीचे छाया...

पीलीबंगा(जीतू): ग्राम पंचायत खरलियां में रविवार को कार्यस्थल पर एक मनरेगा श्रमिक को भयंकर गर्मी के चलते चक्कर आ जाने से अचानक गिर जाने के कारण वह बेहोश हो गया। कार्यस्थल पर काम कर रहे अन्य मनरेगा श्रमिकों में हड़कंप मच गया। सभी ने बेहोश श्रमिक को पेड़ के नीचे छाया में लेटाकर उसका अपने स्तर पर प्राथमिक इलाज करते हुए पीलीबंगा के सरकारी अस्पताल में सूचना देकर एंबुलैंस को बुलवाया। जहां से श्रमिक जसवंत सिंह को सरकारी अस्पताल में लाकर उसका उपचार करवाया गया। इस घटना से आक्रोशित मनरेगा श्रमिकों ने प्रशासन पर मनरेगा कार्य स्थलों पर श्रमिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाने का आरोप लगाया। 

मनरेगा मेट मेवाराम कालवा के अनुसार प्रशासन की अनदेखी के चलते मनरेगा श्रमिकों को इस भयंकर गर्मी में अपना टास्क पूरा करने के बावजूद भी कार्य करना पड़ता हैं, जबकि टास्क पूरा होने के बाद श्रमिकों को घर जाने की अनुमति होनी चाहिए। कार्यस्थल पर श्रमिकों के लिए शुद्व व ठंडे पानी, छाया व आपातकाल की स्थिति में प्राथमिक उपचारकी सुविधा भी मुहैया नहीं करवाई जा रही है। श्रमिकों ने प्रशासन से मनरेगा कार्यस्थलों पर शीघ्र ही मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!