'AAP' की कामयाबी देख श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक हुई विधायक बलजिन्दर कौर

Edited By Vaneet,Updated: 11 Feb, 2020 03:51 PM

mla baljinder kaur bowed out in shri damdama sahib

दिल्ली विधानसभा मतदान में आम आदमी पार्टी की लीड को देखते हुए वर्करों ने जीत...

तलवंडी साबो(मनीष): दिल्ली विधानसभा मतदान में आम आदमी पार्टी की लीड को देखते हुए वर्करों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। विधानसभा हलका तलवंडी साबो में भी आप को जीत की तरफ बढ़ते देख खुशी के तौर पर हलका विधायका बलजिन्दर कौर के नेतृत्व में आप वर्कर तख्त श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक हुए। वर्करों ने खुशी में निशान-ए-खालसा चौक पर लड्डू बांट कर खुशी सांझी की। वहीं हलका विधायका बलजिन्दर कौर ने दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल की तीसरी बार जीत होती देख बधाई दी। 

बता दें कि अभी चुनाव आयोग ने पूर्ण तौर पर आप की जीत का ऐलान नहीं किया, परन्तु सुबह से वोटों की हो रही गिनती में आप विरोधी पार्टियों भाजपा और कांग्रेस को लगातार पछाड़ कर आगे निकलती जा रही, जिसको देखते आम आदमी पार्टी के वर्करों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!