इस नामी बदमाश ने पुलिस की उड़ाई नींद, किसी को भी उतार देता था मौत के घाट

Edited By Vaneet,Updated: 02 Sep, 2019 02:17 PM

miscreant made the police sleepless

12 साल पहले किया था पहला कत्ल जेल में बंद दोषियों की करवाता था जमानतें....

लुधियाना(तरूण): बाहरी राज्यों की जेल में बैठे नामी बदमाश राजीव उर्फ राजा ने एक बार फिर लुधियाना पुलिस की नींद उड़ा दी है। राजीव पेशेवर कातिल है, जिस पर 8 से ज्यादा कत्ल केस दर्ज हैं। इसके इलावा लूटपाट, रंगदारी, नशा समगलिंग और आर्म्स एक्ट के दोष भी शामिल हैं। दोषी उम्र कैद की सजा काट रहा है। थाना डिवीजन नं. 3 की पुलिस को सूचना मिली कि सरगना राजीव उर्फ राजा ने मध्य प्रदेश और यू.पी. से हथियार खरीद कर 4 साथियों को दिया हैं, जिसका इस्तेमाल दोषी कत्ल, लूटपाट और अत्याचार जैसी वारदातों को अंजाम देने के लिए कर सकते हैं।

ए.सी.पी. वरियाम सिंह और थाना डिवीजन नं. 3 के इंचार्ज सतीश कुमार लगभग 5 दिनों से इस केस में जुटे हुए हैं। हालांकि पुलिस को पहले से ही केस के बारे में जानकारी थी पर पुलिस ने शनिवार रात गैंगस्टर राजीव सहित राजन निवासी न्यू आदर्श नगर, गुरविंदर सिंह निवासी सिंधवा सरहिंद, सुखचैन सिंह निवासी गांव ब्रास, रेशम सिंह निवासी समराला चौक, विजय कुमार निवासी बाल सिंह नगर जोधेवाल के खिलाफ संगीन अपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

12 साल पहले किया था पहला कत्ल
गिरोह का सरगना राजीव उर्फ राजा डिवीजन नं. 3 के इलाके ताजगंज का रहने वाला है। लगभग 12 साल पहले राजीव ने पड़ोस में रहने वाले एक बुजुर्ग का कत्ल किया था। इसके इलावा घुंमार मंडी 
में एक सुनियारे, मायापुरी में बुजुर्ग जोड़े और होशियारपुर में एक सराफा व्यापारी का कत्ल किया। जेल से कई बार दोषियों को फरार कर चुका है। पहली बार जेल से भागने के 15 दिन बाद दोषी पुलिस के हाथों लगा। दोषी फिलहाल मध्य प्रदेश की जेल में सजा काट रहा है। सूत्रों के अनुसार जाली कागजात पर दोषी ने जमानत ली है, जिस कारण दोषी लुधियाना पुलिस के हाथों लग गया पर जिला पुलिस ने अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

पंजाब के सराफा व्यापारियों में थी दहशत
बदमाश राजीव उर्फ राजा की 12 साल पहले पूरे पंजाब में दहशत थी। दोषी कुछ पल में ही किसी को भी मौत के घाट उतार देता था। दोषी ने जितने कत्ल किए उसके पीछे लूटपाट ही अहम कारण था। राजीव ने लुधियाना के इलावा पंजाब के कई सराफा व्यापारियों के कत्ल करके करोडों का सोना लूटा है। इसके इलावा दोषी एन.आर.आई. परिवार को धमका कर रंगदारी वसूलता था।

जेल में बंद दोषियों की करवाता था जमानतें
गिरोह का सरगना राजीव जेल में बंद है, जिसको उम्र कैद की सजा हुई है। जेल में आने वाले दोषियों के साथ जान-पहचान करके उनको जमानत पर बाहर निकलवा देता, जिसका सारा खर्चा वह खुद उठाता था। इस केस में भी उसने 4 साथियों की जमानत करवाई है, जो कि जेल से निकलने के बाद उसके लिए काम करने वाले थे।

पेशी पर भगाने वाले थे सरगना को 
सूत्रों के अनुसार थाना डिविजन नं. 3 की पुलिस ने गिरोह के सरगना के इलावा जिन 4 दोषियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, उनका प्लान था कि वह दो लग्जरी कारें लूटने के बाद सरगना राजीव को पेशी दौरान कचहरी कंपलैक्स या अन्य इलाकों में पुलिस कस्टड्डी पर हमला करके भगा कर लेजाने वाले थे। हालांकि पुलिस ने इन सभी बातों का खुलासा नहीं किया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी कामयाबी के बाद वाहवाही लूटने की खातिर सभी बातों का खुलासा पुलिस उच्च आधिकारियों की मौजूदगी में पत्रकार सम्मेलन के जरिए करने वाली है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!