निकाय चुनावः BJP महिला उम्मीदवार पर शरारती तत्वों ने किया जानलेवा हमला

Edited By Mohit,Updated: 14 Feb, 2021 12:49 PM

mischievous elements attack on bjp woman candidate

शहर में हो रहे नगर कौंसिल के चुनावों के दौरान वार्ड नंबर 13 से चुनाव लड़ रहे बी.जे.पी. के............

गुरुहरसहाय (आंवला): शहर में हो रहे नगर कौंसिल के चुनावों के दौरान वार्ड नंबर 13 से चुनाव लड़ रहे बी.जे.पी. के उम्मीदवार और उनके साथियों पर शरारती तत्वों द्वारा हमला किया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला फिरोजपुर बी.जे.पी. के जनरल सचिव अमनदीप गिरधर ने बताया कि गुरुहरसहाय की मार्किट कमेटी में वार्ड नंबर 13 शंकर बस्ती की वोटें पड़ रही हैं, जिस दौरान कई कांग्रेसी और शरारती तत्वों द्वारा वार्ड नंबर 13 से चुनाव लड़ रही बी.जे.पी. की उम्मीदवार गीता रानी और उनके साथियों पर हमला किया गया और शरारती तत्वों द्वारा ही खुद वोटें डाली जा रही हैं जोकि सरेआम लोकतंत्र का अपमान है। यह सब वहां खड़ी पुलिस दर्शन बनकर देख रही है। 

पंजाब में 8 नगर निगम और 109 नगर कौंसिल और नगर पंचायत की आम और जमीनी चुनावों के लिए वोटें पड़नी शुरु हो गए हैं जो आज सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटें होंगी। राज्य चुनाव कमिशन, पंजाब के प्रवक्ता ने बताया कि चुनावों को निष्पक्ष और अमन शांति से निपटाने के लिए कुल 30 आई.ए.एस/पी.सी.एस. अफसर बतौर आबजर्वर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा पंजाब पुलिस के आई.जी./डी.आई.जी. रैंक के पुलिस आबजर्वर भी तैनात किए हैं, जिनमें मोहाली, रोपड़ और फतेहगढ़ साहिब के लिए मुखविंदर सिंह छीना, आई.पी.एस., अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट के लिए सुरजीत सिंह, आई.पी.एस., बठिंडा, मानसा, फरीदकोट के लिए बलजोत सिंह राठौर, आई.पी.एस., होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर के लिए सुरिंदर कुमार कालिया, आई.पी.एस., फिरोजपुर, मुक्तसर, मोगा और फाजिल्का के लिए हरबाज सिंह, आई.पी.एस. और पटियाला, लुधियाना, बरनाला और संगरूर के लिए गुरिंदर सिंह ढिल्लों, आई.पी.एस. को नियुक्त किया गया है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!