‘मुझे सूर्या से मिलवा दो...’ आखिरी सांस तक लेती रही नाम, नाबालिगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Edited By Kamini,Updated: 24 Aug, 2026 07:13 PM

minor girl swallows poison

नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्क : नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चंडीगढ़ में इलाज दौरान नाबालिग लड़की ने दम तोड़ दिया है। बेटी की मौत पर पिता विमलेश कुमार ने आरोप लगाए कि उसकी बेटी ने किसी सूर्या लड़के के उकसाने पर लड़की ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक लड़की मोनिका के पिता के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि, नाबालिग लड़की अस्पताल में अपनी आखिरी सांस तक बार-बार सूर्या का नाम ले रही थी और उससे मिलना चाहती थी। लड़की परिवार वालों का कहना है कि, उनकी बेटी को मरने के लिए उकसाया गया है। परिजनों का आरोप है कि सूर्या ने उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया।

परिवार का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत कई बार थाना-3 पुलिस को दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, एसएसपी कंवरदीप कौर और थाना-3 के एसएचओ इंस्पेक्टर संजीव कुमार को लिखित शिकायत सौंपकर एफआईआर दर्ज करने, निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि लड़की की मौत के बाद सूर्या ने सोशल मीडिया पर "My Wife" लिखकर और रोने वाली इमोजी के साथ पोस्ट साझा कर दुख जताया, जिससे परिवार का गुस्सा और बढ़ गया। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!