Edited By Urmila,Updated: 24 Jun, 2022 01:59 PM

श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी आज सेंट्रल जेल पटियाला नवजोत सिद्धू को मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद पत्रकारों...
पटियाला (बलजिंदर): श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी आज सेंट्रल जेल पटियाला नवजोत सिद्धू को मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि यह उनका निजी विजिट था और इस विजिट दौरान उनसे राजनीतिक मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं हुई क्योंकि नवजोत सिंह सिद्धू का उनके साथ पारिवारिक रिश्ता है और वह दोनों इकट्ठे पार्लियामैंट में रहे हैं।
इस दौरान मनीष तिवारी ने किसी भी तरह की राजनीतिक बातचीत करने से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू जेल के अंदर पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here